मुठभेड़ के बाद इटावा पुलिस की बड़ी सफलता, हिस्ट्रीशीटर शिवम उर्फ चिलम गिरफ्तार

Share This

इटावा पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा हिस्ट्रीशीटर शिवम उर्फ चिलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेबकतरी और टप्पेबाजी की कई घटनाओं में सक्रिय था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कोकपुरा निवासी शिवम उर्फ चिलम पुत्र धर्मेश के रूप में हुई है।

पुलिस की एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना बढ़पुरा पुलिस रात में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि यमुना तिराहा से सुनवारा रोड की ओर दो संदिग्ध युवक किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शिवम के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घायल आरोपी को पुलिस ने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और 8,000 रुपये बरामद किए। पूछताछ में शिवम ने स्वीकार किया कि 6 सितंबर 2025 को उसने एक ऑटो में बैठे व्यक्ति की जेब काटकर 85,000 रुपये चोरी किए थे। बरामद रकम उसी चोरी की बची हुई राशि है, बाकी वह खर्च कर चुका है। इस प्रकरण में बढ़पुरा थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।

जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि शिवम उर्फ चिलम बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं और वह कई थानों का हिस्ट्रीशीटर है। मुठभेड़ के बाद बढ़पुरा थाने में आरोपी पर आर्म्स एक्ट सहित दो नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि पुराने केस में भी धाराएं बढ़ाई गई हैं।

सीओ ने कहा कि पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई कर एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी