यूपीयूएमएस, सैफई में “Multidisciplinary Management of Breast Cancer” विषय पर सीएमई का सफल आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (यूपीयूएमएस), सैफई में 1 नवम्बर 2025 को “Multidisciplinary Management of Breast Cancer” विषय पर एक दिवसीय सीएमई (CME) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Breast Cancer Awareness Month के समापन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्तन कैंसर के समन्वित उपचार एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, एंडोक्राइन सर्जरी, कम्युनिटी मेडिसिन, रेडियोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और स्तन कैंसर की समग्र एवं बहुआयामी चिकित्सा पद्धतियों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्तन कैंसर के उपचार में विभिन्न विशेषज्ञताओं का समन्वय ही प्रभावी उपचार की कुंजी है।” उन्होंने विश्वविद्यालय की टीम को इस सार्थक आयोजन के लिए बधाई दी।

सीएमई में विशेषज्ञ व्याख्यान, केस स्टडी प्रेजेंटेशन तथा एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. सिद्धार्थ कुमार (विभाग – रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) ने किया। सत्र में ऑन्कोलॉजी शिक्षा को सशक्त बनाने और रोगी-केंद्रित देखभाल की दिशा में यूपीयूएमएस के प्रयासों को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में माननीय कुलपति ने Breast Cancer Awareness Month के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...