लखना नगर पंचायत में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, संगठन सशक्त करने पर जोर

Share This

जनपद इटावा की भरथना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लखना नगर पंचायत में आज कांग्रेस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि बी.एल.ए.-1 प्रशांत तिवारी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर प्रशांत तिवारी ने बताया कि इटावा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बी.एल.ए.-2 की सूची (चूंची) तैयार हो चुकी है, जिसे शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब वोट चोरी पर लगाम लगाने का समय आ गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जनता का सच्चा निर्णय सामने आएगा।”

जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारी जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मंडल और बूथ कमेटियाँ लगभग तैयार हैं। हमारे नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया गया है। अब इटावा जनपद के हर बूथ पर सशक्त संगठन कार्यरत होगा।”

बैठक में सुभाष गुप्ता, सतीश नागर, मुकेश यादव, यशपाल यादव, अनुराग कर्ण, ब्रजपाल सिंह चौहान, रणवीर यादव, राजकुमार परिहार, संजीव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और समन्वय को सुदृढ़ बनाना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...