विधिक सेवा दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन — समाज के कमजोर वर्गों को न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प

Share This

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के तत्वावधान में एवं जिला जज रजत जैन के निर्देशन में मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में विधिक सेवा दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता शिविर, गोष्ठियां, रैली और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम हाइवे स्थित शिवपाल महाविद्यालय, जसवंतनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज रूपेंद्र सिंह टोंगर ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करना और न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए ताकि समाज में न्याय और समानता की भावना सशक्त हो सके।

उन्होंने बताया कि एआई मोबाइल ऐप “न्याय मार्ग” लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति आसानी से कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। साथ ही, सोशल मीडिया कनेक्टिविटी और हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नेहा सचान ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब और वंचित व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।

बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने विधिक सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान का अधिकार है। उन्होंने बाल शोषण, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू ने मुख्य अतिथि अपर जिला जज व तहसीलदार को बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन शिविर संयोजक पीएलवी रामसुंदर दुबे ने किया और अंत में उपस्थित जनों को विधिक सहायता योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग का संकल्प दिलाया।

कॉलेज के उप प्रबंधक आशुतोष टोनू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विधिक जागरूकता के लिए रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलंटियर ऋषभ दुबे, लालमन बाथम, राजेंद्र यादव, नीरज, प्राधिकरण कार्यालय से ऋषि ठाकुर और आदेश, सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...