जनता कॉलेज, बकेवर में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रगीत के इतिहास, महत्व और प्रेरणास्रोत के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ की रचना 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी, जो बाद में उनकी प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ में प्रकाशित हुई। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। 1905 के बंग-भंग आंदोलन से लेकर आज़ादी के अंतिम क्षणों तक, इस गीत ने भारतवासियों में एकता, साहस और देशभक्ति की भावना का संचार किया।

उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, मातृभूमि और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है।” कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् शब्दों में वह शक्ति निहित है जिसने एक पूरे राष्ट्र को आज़ादी की राह पर अग्रसर किया। आज के युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे इस गीत की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.ए. के. पांडेय, प्रो. पी. के. राजपूत, प्रो. एम. पी. सिंह, प्रो. ललित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 86 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और एकता का माहौल व्याप्त रहा।

प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने अंत में कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिए कि हमारा राष्ट्रगीत हमें हमारी मातृभूमि की स्मृति और शक्ति की याद दिलाता है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज यादव द्वारा किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...