गांधी के विचारों को पुनर्जीवित करती “एक कदम गांधी के साथ” पदयात्रा — 22 राज्यों के लोग बने सहयात्री

Share This

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग को फिर से जनमानस में जीवंत करने के उद्देश्य से ‘सर्व सेवा संघ’ द्वारा “संविधान, लोकतंत्र और विरासत के लिए — एक कदम गांधी के साथ” शीर्षक से ऐतिहासिक पदयात्रा “कारवाँ प्यार का” निकाली गई है।

यह यात्रा राजघाट वाराणसी से राजघाट दिल्ली तक 2 अक्टूबर से 26 नवम्बर 2025 तक अनवरत रूप से जारी है। लगभग 1000 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा 57 दिनों में पूरी की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अत्याचार, धार्मिक उन्माद तथा सामाजिक वैमनस्य को समाप्त कर भाईचारा, सौहार्द और प्रेम का वातावरण पुनः स्थापित करना है।

यात्रा संयोजक राम धीरज, अरविंद अंजुम और नंदलाल के नेतृत्व में यह कारवां जब जनपद इटावा में पहुंचा, तो जनपद के सभी धर्मों, वर्गों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने यात्रियों के रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वहीं मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, ज़िला उपाध्यक्ष कृपाराम राजपूत, ज़िला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी सहित कई लोगों ने यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई।
इटावा के यात्रा संयोजक अखिलेश यादव ने यात्रियों के ठहरने और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला।
यात्रा में सतीश शाक्य, अखिलेश पाल, अनुराग कर्ण समेत अनेक कांग्रेस जनों ने भी सम्मिलित होकर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

यात्रा के दौरान गुरु नानक जयंती के अवसर पर सभी पदयात्री गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका, सर्वधर्म प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण कर आगे बढ़े। इसके पश्चात उन्होंने नुमाइश परिसर स्थित शहीद स्मारक व गांधी जी की प्रतिमा तथा बुद्ध विहार स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि यह पदयात्रा पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। इसमें हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो गांधीवादी विचारधारा से जुड़ा है और सत्य, अहिंसा तथा प्रेम के मार्ग पर चलने में विश्वास रखता है।

यह यात्रा न केवल गांधी की दांडी यात्रा की याद दिलाती है, बल्कि देशवासियों को यह संदेश भी देती है कि गांधी आज भी प्रासंगिक हैं, और उनके विचार ही राष्ट्र की सच्ची दिशा दिखा सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...