ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक में अधिकारियों के रवैये पर जताया रोष

Share This

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ, इटावा की संयुक्त बैठक सिंचाई संघ भवन, इटावा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघों के अध्यक्ष  पूरन सिंह एवं दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन नीरज यादव द्वारा किया गया।

बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के तानाशाहीपूर्ण रवैये का सर्वसम्मति से विरोध किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ अनावश्यक दबाव, अभद्र व्यवहार एवं नियम विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। कई कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस दिए ही निलंबन या संबंधिकरण किया गया है।

साथियों ने बताया कि वर्तमान में पांच सचिव जिला स्तर पर संबद्ध हैं, वहीं विकास खंड बढ़पुरा के खंड विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद दीपावली पर न तो वेतन और न ही बोनस का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, फैमिली आईडी के नाम पर 40 ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं 14 ग्राम विकास अधिकारियों का अक्टूबर माह का वेतन रोका गया है, जबकि कई परिवारों की फैमिली आईडी तकनीकी कारणों से नहीं बन पाई है।

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि उच्च अधिकारियों द्वारा सचिवों का गौशाला, जांच एवं सोशल ऑडिट के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जिला स्तरीय ऑडिटर प्रेम राजपूत तथा ब्लॉक स्तर के ऑडिटर भी अनियमित रूप से सचिवों से वसूली कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

संघों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सभी सचिव कार्य बहिष्कार कर विकास भवन के गेट पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से मनोज कुमार मिश्रा, बब्बू राजा, स्नेह लता, राधेश्याम, आभा कौशल, अवनीश कुमार, संजीव यादव, प्रदीप कुमार, मृदुल कुमार शर्मा, बृजभान सिंह, अंजुला यादव, सपना यादव, पिंकी, सुषमा यादव, सुमित पालीवाल, इम्तियाज अतहर सहित बड़ी संख्या में सचिव एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी