भारत रत्न सरदार पटेल के फौलादी इरादों ने बनाया एक भारत, श्रेष्ठ भारत — डॉ. हरीशंकर पटेल

Share This

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर अपना दल (एस) इटावा इकाई द्वारा पक्का तालाब स्थित शिवा सॉई ढावा में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलामहासचिव राजेश पोरवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. पटेल ने कहा कि “भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के फौलादी इरादों ने भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाया।” उन्होंने सरदार पटेल को देश की एकता, अखंडता और संकल्प शक्ति का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा जनता के बीच लौह पुरुष की तस्वीरें वितरित की गईं। सरदार पटेल की विचारधारा पर चलने वाले संभ्रांत नागरिकों में प्रमुख रूप से सुयश सचान, हीरालाल, मनोज कुमार, राजेश एवं भरत वर्मा आदि को सम्मानित कर उनके बीच चित्र भेंट किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव डॉ. सुधीर सविता, अनुपम पटेल, इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, एडवोकेट अमित चौरसिया और अंकित पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी