पीडित के घर पहुँचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल

Share This
भरथना- बीते दिनों अराजकतत्वों द्वारा दलित युवक के साथ की गई मारपीट व जानलेवा हमला के प्रयासों का वीडियो वायरल करने का संज्ञान लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का 16 सदस्यी प्रतिनिधि मण्डल पीडित के घर पहुँचा तथा घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर पीडित का सहयोग करते हुए दोषियों को जेल के अन्दर करवाने की बात कही।
गुरूवार को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज के नेतृत्व में निवर्तमान महासचिव अनिल यादव सहित 16 सदस्यी प्रतिनिधि मण्डल कस्बा के मुहल्ला रानी नगर निवासी पीडित दलित सुमित दिवाकर के घर पहुँचा। पीडित ने प्रतिनिधि मण्डल को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती 8 अक्टूबर को जब वह मन्दिर के पास बैठा था, तभी कुछ अराजकतत्व उसे अपने साथ ले गये और सूनसान धान के खेत में ले जाकर गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की तथा जानलेवा प्रहार करते हुए मारपीट का वीडियो बनाया, जब वह अचेत अवस्था में हो गया, तो सभी अराजकतत्व बदमाश उसे छोडकर चले गये। काफी देर बाद जब उसे होश आया, तो वह घटनास्थल से भाग निकला। जिस पर देखा कि अराजकतत्वों ने उसके साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल कर दी है। वहीं पीडित ने बताया कि उसके द्वारा तीन नामजदों के विरूद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
जिस पर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास डमडम महाराज ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी उक्त घटना की घोर निन्दा करती है। इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जब तक दोषियों को जेल की सलाखों के अन्दर नहीं किया जायेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत रहेगी। जिसके लिए पार्टी पदाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी भेंटवार्ता करेगें। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, जिला कोर्डिनेटर सुमन तिवारी, सुखराम सिन्धी, बृजेश शर्मा, महेन्द्र पाल भूरे सहित 16 सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...