आईसीएमआर और डीएचआर से सैफई विश्वविद्यालय की दो पीजी शोध परियोजनाओं को मिली वित्तीय सहायता

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के पैथोलॉजी विभाग की दो स्नातकोत्तर (पीजी) शोध परियोजनाओं को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) की ओर से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं का चयन विश्वविद्यालय में विकसित हो रही शोध संस्कृति, नवाचार तथा राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का परिणाम माना जा रहा है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि युवा शोधकर्ताओं की सक्रियता और अनुसंधान के प्रति गंभीर प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्ययन कैंसर सहित गंभीर रोगों के शीघ्र एवं सटीक निदान में सहायता करेंगे तथा उपचार की नई दिशा तय कर सकते हैं।

पहली शोध परियोजना डॉ. अनुप्रिया सिंह के निर्देशन में संचालित है, जिसका शीर्षक है—“इम्यूनोहिस्टोकेमिकल और एफआईएसएच आधारित बायोमार्कर का उपयोग कर मूत्राशय के यूरोथेलियल कार्सिनोमा का आणविक वर्गीकरण : एक तृतीयक चिकित्सा केंद्र में अध्ययन।” इसका उद्देश्य मूत्राशय कैंसर के निदान को अधिक सटीक बनाना एवं इसके आणविक उप-प्रकारों की वैज्ञानिक पहचान स्थापित करना है।

दूसरी परियोजना डॉ. शरीफ उर रहमान चौधरी के निर्देशन में चल रही है, जिसका शीर्षक है—“डब्ल्यूएचओ सीएनएस 2021 दिशानिर्देशों के अनुसार सीएनएस ट्यूमर का हिस्टोपैथोलॉजिकल व एकीकृत आणविक वर्गीकरण तथा इंट्राऑपरेटिव स्क्वैश साइटोलॉजी के साथ इसका सहसंबंध।” यह अध्ययन मस्तिष्क ट्यूमर के आधुनिक एवं मानकीकृत वर्गीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे उपचार की सटीकता और चिकित्सकीय निर्णय क्षमता को नया आधार मिलेगा।

दोनों शोध परियोजनाएं पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष (डॉ.) पिंकी पांडे के निर्देशन में संचालित हैं, जो विभाग की अनुसंधान उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...