उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आज गोरखपुर में ‘मीडिया मंच’ पत्रिका के नवीनतम अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, सीआरओ हिमांशु वर्मा, ओएसडी जीडीए प्रखर उत्तम एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य अजय त्रिवेदी उपस्थित रहे।
विमोचन कार्यक्रम में सामाजिक, प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधियों ने पत्रिका की भूमिका की सराहना की। इटावा यूनिट के उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष अमित मिश्रा ने पत्रिका टीम को शुभकामनाएँ व बधाई दी।
गोरखपुर में उ.प्र. पीसीएस संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया मीडिया मंच के नवीनतम अंक का विमोचन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व पत्रकार रहे उपस्थित
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
