बकेवर:- दीपावली त्यौहार के चलते महेवा विकास खंड के प्राथमिक विधालय नगलाकले,बेरीखेडा,मडौली,नगला बनी व लखना सहित तमाम अन्य परिषदीय विधालयों में छात्र छात्राओं के द्वारा दीपावली पर दीपक जलाकर उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। वहीं नगला कले में शिक्षक द्वारा गणेश लक्ष्मी के चित्र भेंट किये।
दीपावली पर्व के मद्देनज़र प्राथमिक विधालय नगला कले में शिक्षक नितिन यादव व हेमचंद्र हरिशंकर ब्रजेश कुमार आशा देवी रजनी यादव रजनीश यादव प्रवीण कुमार द्वारा विधालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा भेंटकी गयी वहीं इसके साथ विधालय में छात्र छात्राओं के द्वारा देव उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा दीपक जलाए गये।
वहीं इसी तरह प्राथमिक विधालय नगला बनी में भी छात्र छात्राओं के द्वारा दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र दीपकों को जलाकर रंगोली बनाई गयी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने तमाम तरह के देव उत्सव कार्यक्रम किये। इस मौके पर निशीप्रभा प्रधानाध्यापक,शिक्षक प्रीती यादव,ममता देवी,अन्नपूर्णा देवी शिक्षामित्र भी उपस्थित रही।