यूपीयूएमएस सैफई में एमसीसीडी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग द्वारा “मृत्यु के कारण का चिकित्सकीय प्रमाणन (MCCD)” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र सिंह ने एमसीसीडी के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य वक्ता एवं एमसीसीडी नोडल अधिकारी डॉ. वेदांत कुलश्रेष्ठ ने कहा कि “इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों को सटीक मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने में दक्ष बनाना है, जिससे कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएँ अधिक पारदर्शी हो सकें।”

उन्होंने आगे बताया कि एमसीसीडी के माध्यम से मृत्यु के कारणों का वैज्ञानिक प्रमाणन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीतियों के लिए सटीक आंकड़ों का संकलन, तथा कानूनी एवं पारिवारिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यशाला में फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ संकाय सदस्य, विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मृत्यु प्रमाणन की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और दस्तावेजीकरण की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजन को चिकित्सकों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...