कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संस्कृत श्लोक पाठ एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Share This

कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक सप्ताह के तृतीय दिवस पर प्रथम चरण के अंतर्गत संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता की प्रभारी प्रो. बिंदु सिंह थीं। निर्णायक मंडल में डॉ. चित्रा यादव, डॉ. जी. एस. गुप्ता और अजय कुमार ने निर्णय लिया। प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की मोनिका तिवारी ने प्रथम स्थान, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के अंशुल यादव ने द्वितीय स्थान और एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की आशी बाजपेई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत सेमिनार हाल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चार टीमों (A, B, C, D) ने भाग लिया, प्रत्येक टीम में दस-दस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, कुल मिलाकर 40 प्रतिभागी शामिल हुए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की प्रभारी डॉ. सुरभि सिंह थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान A टीम, द्वितीय स्थान C टीम और तृतीय स्थान B टीम ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रो. अरुण कुमार, प्रो. ओमकुमारी, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अनिल यादव, डॉ. जैनेन्द्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार, प्रो. आर. एस. यादव, प्रो. सुनील सिंह सेंगर, अनूप कुमार, कौशलेंद्र यादव, आशीष पटेल, विक्रांत और बंटू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसे आयोजन छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक क्षमताओं को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। प्रो. शिवराज सिंह यादव, संयोजक एवं प्रभारी शकुंतलम क्लब ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...