जनता कॉलेज बकेवर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर (इटावा) में सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली कॉलेज के गेट नंबर 2 से प्रारंभ होकर बकेवर चौराहा होते हुए थाना गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा”, “सीट बेल्ट लगाएं – जीवन बचाएं”, “हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें” जैसे नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.पी. यादव, डॉ. पी.के. राजपूत, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. संजय कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य एवं 96 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

यदि सभी यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह के जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। रैली के सफल संचालन में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...