बहुजन समाज के महान नेता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत कांशीराम की जयंती के अवसर पर समाजसेवी राजू गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें सम्मान स्मरण किया।

इस अवसर पर राजू गुप्ता ने कहा कि कांशीराम भारतीय समाज में समानता, सामाजिक न्याय और बहुजन हिताय के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़ों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।

राजू गुप्ता ने आगे कहा कि उनके संघर्षों और विचारों से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाज को यह सिखाया कि संगठित होकर ही परिवर्तन संभव है। अंत में उन्होंने कहा — “कांशीराम के आदर्श सदैव हमारे पथप्रदर्शक रहेंगे। उनकी शिक्षाएं हमें समाज में समानता और सम्मान की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेंगी।”
