इटावा में न्यायालय परिसर में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा 8–9 अक्टूबर 2025 को जिला एवं सत्र न्यायालय, इटावा में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रीससिटेशन) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी माननीय न्यायाधीशों एवं न्यायालय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आपात स्थितियों में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) कौशलों के महत्व पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि हृदयगति रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में सीपीआर तकनीक जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

प्रतिभागियों ने मैनक्विन पर उच्च गुणवत्ता वाली सीपीआर तकनीकों का अभ्यास किया तथा choking (घुटन) की स्थिति में “हैमलिक तकनीक” जैसी आवश्यक जीवनरक्षक विधियाँ भी सीखीं।

यह कार्यक्रम एनेस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विक्रम सिंह राठौर (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. शिप्रा वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. प्रज्जल दास (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. मेहक गुप्ता (जूनियर रेजिडेंट) एवं श्री भास्कर (ओटी तकनीशियन) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि आमजन में आपातकालीन चिकित्सा सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी