एस0ए0वी0 में तहसील युवक समारोह सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज भरथना के क्रीडा प्रांगण में तहसील युवक समारोह 2025 का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र पाण्डे एड0 ने शिरकत की तथा उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करके किया। तदुपरान्त प्रधानाचार्य डा0 शैलेन्द्र कुमार ने ने मुख्य अतिथि को पट्टिका पहना, बैज अलंकरण व स्मृति चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

तहसील युवक समारोह में विभिन्न खेलों जैसे दौड़, ऊँची कूद, लम्बी कूद, भालाफेंक, चक्का फेंक एवं गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर-19, अंडर 17 एवं अंडर 14 तीन वर्गों में बालक- बालिका की श्रेणी में किया गया। इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज भरथना के अलावा लोकमान्य रूरल इण्टर कॉलेज महेवा, प्रकाश इंटर कॉलेज भरथना, बिहारीजी इंटर कॉलेज अहेरीपुर, जनता इंटर कॉलेज बकेवर, एस0डी0डी0 इंटर कालेज सलेमपुर के प्रतिभागी छात्राओं ने तीन वर्गों में प्रतिभा किया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को चिन्हित किया गया। जिसमें एस0ए0वी0 इंटर कॉलेज भरथना ने 1500 मी0 अंडर-19 वर्ग में तथा 800 मीटर की दौड़ अंडर-17 वर्ग में बालकों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में शालिनी ने गोला फेंक में जनता इंटर कॉलेज बकेवर से प्रथम स्थान हासिल किया ।

कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक जगदीश चंद्र गौतम के कुशल निर्देशन में हुआ। निर्णायक की भूमिका में मनोज यादव, अभिषेक, बृजेश चंद्र रावत, हिंद लाल मौर्या प्रमुख रहे तथा अन्य अतिथियों में आयुषी श्रीवास्तव, अंकित सिंह, महेंद्र यादव मुख्य थे। निर्णय लेखा सदस्य जयप्रकाश, सुल्तान सिंह, कैलाश शंकर दुबे एवं खुशी नाथ गुप्ता थे। मंच संचालन विद्यालय के संगीत शिक्षक आशुतोष सिंह ने किया। इस मौके पर रीतेश चतुर्वेदी, ह्रदेश यादव, भरत के अलावा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...