शरद पूर्णिमा पर टेसू-झेंझी का विवाहः लखना-बकेवर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हो रहा

Share This

बकेवर:- शरद पूर्णिमा के अवसर पर महेवा विकास खंड के बकेवर, लखना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में टेसू-झेंझी का विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। बच्चों ने एकत्रित धन से रात के समय इन प्रतीकात्मक विवाहों का आयोजन किया।

यह अनोखी लोक प्रथा दशहरा पर्व से शुरू होती है, जब रामलीला चल रही होती है। तब से लेकर शरद पूर्णिमा तक गांव-गलियों और कस्बों में टेसू-झेंझी के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती है। यह परंपरा मुख्य रूप से ब्रज और बुंदेलखंड के इलाकों में प्रचलित है।

शाम होते ही बकेवर व लखना नगर सहित महेवा विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे-बच्चियां टेसू-झेंझी लेकर टोलियों में निकल पड़ते हैं। वे मोहल्लों में घर-घर जाकर ‘टेसू अटर करें, टेसू बटर करें, टेसू लेइ के टरें’, ‘मेरा टेशू यही अडा, खाने को मांग दही बड़ा’ और ‘मेरी झेझी को रचो है, ब्याह, ब्याह के लिए पैसा देव’ जैसे पारंपरिक गीत गाते हैं। इन गीतों के बदले उन्हें 5-10 रुपये मिलते हैं, जिन्हें वे विवाह के लिए इकट्ठा करते हैं।

कथा के अनुसार, अज्ञातवास के दौरान भीम और हिडिम्बा के पुत्र घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को ही टेसू कहा जाता है। लखना के समीपवर्ती ग्राम ईकरी, असदपुर, करौंधी, नगला कले, मानपुरा, दुर्गापुरा, सहित नगर लखना के पक्का तालाब, ठाकुरान मुहाल, कहारान मुहाल सहित बकेवर नगर के इटावा रोड व औरैया रोड सहित भर्थना रोड के मुहल्लों में टेसू झेंझी की शादियां वैदिक रीति रिवाज के साथ आज रात में सम्पन्न कराई जा रही हैं। इस प्रकार, यह लोक उत्सव प्राचीन भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। शहरी इलाकों में पाश्चात्य संस्कृति और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण यह उत्सव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...