मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत भव्य महिला सशक्तिकरण मेला आयोजित

Share This

जनपद में प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी पहल मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, शास्त्री चौराहा में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मेले में महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित व्यंजन और विभिन्न प्रकार के स्टाल की प्रदर्शनी लगाई गई। विधायिका द्वारा मेधावी छात्राओं को टैबलेट और चेक देकर सम्मानित किया गया, वहीं महिलाओं को भी विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस महिला अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मिशन शक्ति ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए सरस मेला आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय उत्पादों को मंच मिलने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही बालिकाओं और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं को देवी स्वरूप मानते हुए तिलक, आरती और उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान की गई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। मिशन शक्ति के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रशासन, समाज और महिलाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि जब समाज मिलकर कार्य करता है, तो बदलाव निश्चित है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...