जसवंत नगर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए नगर पालिका और डूडा की कार्यशालाएं, खाद्य सुरक्षा पर दी गई विस्तृत जानकारी

Share This

कलेक्टर के नवीन सभागार में नगर पालिका परिषद एवं डूडा द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले के अंतर्गत नगर पालिका जसवंत नगर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए दो अलग-अलग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने 120 से अधिक चाट, मोमोज, फास्ट फूड, डोसा, चाउमीन आदि बेचने वाले छोटे ठेले, खोमचे और रेहड़ी लगाने वालों को आधारभूत प्रशिक्षण दिया।

कार्यशालाओं में अधिकारियों ने PPT के माध्यम से नियमित साफ-सफाई, पैकेज्ड खाद्य उत्पादों के लेबल पढ़ने व समझने, रंग और अखबारी कागज के प्रयोग से बचने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इसके साथ ही सरकार द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स को निशुल्क पंजीकरण की सुविधा देने की जानकारी भी दी गई, जिससे वे भविष्य में बनने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने कार्यशाला के बाद उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की जागरूकता उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद करेगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी ने बताया कि W.H.O. के आंकड़ों के अनुसार विश्व में 40 प्रतिशत बीमारियां खाद्य जनित हैं, और असुरक्षित खाद्य पदार्थ जैसे रंगीन व केमिकल युक्त खाद्य से कैंसर और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से प्रशिक्षण देने वालों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश सकारिया, संदीप सिंह, कपिल गुप्ता एवं गायत्री शामिल रहे। इस व्यापक कार्यशाला से स्ट्रीट फूड वेंडर्स की कई जिज्ञासाओं का समाधान भी हुआ और उन्हें खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी