राजीव यादव की आत्महत्या से हिला इटावा, सुसाइड नोट में संटू गुप्ता को बनाया आरोपी

Share This

नगर पालिका इटावा में भ्रष्टाचार का मुद्दा कोई नई बात नहीं है। वर्षों से लोग इसकी खामियों और गड़बड़ियों को झेलते आ रहे हैं। आम जनता इस व्यवस्था की कमजोरियों की आदी हो चुकी है, लेकिन राजीव यादव की आत्महत्या ने हालात को एकदम से बदलकर रख दिया। राजीव यादव ने अपने सुसाइड नोट में साफ-साफ पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता का नाम लिखा है, जिसने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है। आत्महत्या करने से पहले राजीव यादव के मन में आरोपियों के प्रति कितनी घृणा थी, इसका अंदाज़ा लगाना भी आसान नहीं है।

इटावा के लोगों के लिए यह घटना किसी झटके से कम नहीं है। संटू गुप्ता वही शख्स हैं जिन्हें जनता ने पार्टी की सीमाओं से हटकर भी हर वक्त समर्थन दिया। लोगों ने उन्हें तन, मन और धन से सहयोग दिया, लेकिन जब उन्हीं पर इस तरह के आरोप सामने आते हैं तो यह विश्वास का टूटना सामान्य सी बात है। जनता के मन में निराशा और आक्रोश दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं।

इटावा लाइव लंबे समय से नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगातार लिखता और रिपोर्टिंग करता आया है। इस दौरान कई अनियमितताएं उजागर हुईं, लेकिन हाल की घटना ने यह साबित कर दिया है कि समस्या सतही नहीं, बल्कि बेहद गहरी है। राजीव यादव जैसे ईमानदार सरकारी कर्मचारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि संटू गुप्ता नैतिक रूप से कितने गिर चुके है इसका भी प्रमाण है। जनता अब सवाल उठाने लगी हैं कि क्या जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी या मामला हमेशा की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

सर्वे के नतीजे भी जनता की सोच को सामने लाते हैं। इटावा लाइव द्वारा किए गए हालिया सर्वे में 5 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 84 प्रतिशत लोगों ने साफ कहा कि संटू गुप्ता की छवि अब पहले जैसी नहीं रही और उसमें भारी गिरावट आई है। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि जनता अब पूरी तरह से असंतुष्ट और नाराज़ है।

अब सबकी निगाहें आने वाले समय पर टिकी हैं। राजीव यादव के परिवार को न्याय मिल पाएगा या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल है। साथ ही जनता यह भी देखना चाहती है कि प्रशासन और सरकार इस मामले में कितना गंभीर कदम उठाते हैं। अगर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इटावा की जनता का भरोसा न सिर्फ नेताओं से, बल्कि पूरी व्यवस्था से उठ सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...