सीढ़ी पर दिखा 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र डॉ. आशीष ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Share This

बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मकान के अंदर दीवार से सटी सीढ़ी पर लगभग 5 फीट लंबा खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा लटका हुआ दिखाई दिया। यह सांप सीढ़ी से ऊपर जीने की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहा था। किसान शिवम दुबे ने जब कमरे में रखी चारपाई पर लेटने की कोशिश की तो उनकी नजर अचानक इस सांप पर पड़ी। घबराए शिवम तुरंत कमरे से बाहर निकल आए और सहायता के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ व सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डॉ. आशीष मौके पर पहुंचे और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में इसे सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा-निर्देशन में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता, वन्यजीव, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के ब्रांड एंबेसडर डॉ. आशीष ने ग्रामीणों को बताया कि यह अत्यंत विषैला स्पेक्टिकल कोबरा है जिसका वैज्ञानिक नाम *नाजा नाज़ा* है।

उन्होंने लोगों को समझाया कि कोबरा सांप में बेहद खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम होता है। इसके काटने के बाद रोगी को तेज दर्द और सूजन होती है और यदि एक घंटे के भीतर एंटीवेनम न दिया जाए तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है।

सर्पदंश के सुरक्षित इलाज के लिए जिला अस्पताल इटावा के इमरजेंसी वार्ड (कमरा नंबर 3) और सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी में सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. आशीष ने बताया कि सर्पदंश होने पर तत्काल ओशन संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क स्नेक बाइट हेल्पलाइन 7017204213 पर संपर्क किया जा सकता है। सांप के काटे गए निशान की साफ तस्वीर व्हाट्सएप पर भेजने से इलाज और भी सटीक हो सकेगा।

उन्होंने बरसात के मौसम में ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। रात में घर के दरवाजों के नीचे कपड़ा या बोरी लगाकर सोने, खिड़कियां बंद रखने या उन पर जालियां लगाने, बिस्तर व जूतों की जांच कर प्रयोग करने तथा छत या बाहर सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर घबराएं नहीं, क्योंकि कोबरा और करैत को छोड़कर अधिकांश सांप विषहीन होते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...