कलश यात्रा के साथ नवदुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 29वाँ श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। तदुपरान्त आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय महोत्सव पाण्डाल में उच्च सिंहासन पर विराजमान जगतजननी माँ दुर्गा के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने माँ भगवती की स्तुति की।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सोमवार की सांय नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ 29वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हो गया। कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता से बैण्ड बाजों की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा में सम्मिलित पीताम्बर पहने महिलाओं-युवतियों ने सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, होमगंज, सरोजनी रोड, जवाहर रोड आदि के देवस्थानों के दर्शन व जल भरकर पुनः महोत्सव प्रांगण में आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना करवायी गई। तदुपरान्त सांय उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ भगवती के भव्य स्वरूप के दर्शन भक्तों को कराये गये। साथ ही संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों का गायन कर श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सामूहिक रूप से अपने आराध्य का आवाहन कर जगतजननी माँ दुर्गा के गगनभेदी उद्घोषों से समूचा पाण्डाल गुंजायमान कर दिया। कलश यात्रा के दौरान बृजेश गुप्ता रूपे, श्रीकृष्ण पोरवाल, हरिओम दुबे, समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूडे, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, विपिन पोरवाल छोटे, सोनू मिश्रा डीलर, नेक्से पोरवाल, प्रशान्त अवस्थी, रोहित गुप्ता, छेदीलाल कश्यप आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशालकाय प्रांगण में श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन मुख्य न्यासी व कार्यक्रम संयोजक श्याम सुन्दर चौरसिया के नेतृत्व में चल रहा है। जहाँ नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु माँ भगवती का आवाहन करने के लिए एकत्रित होते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...