भाजपा कार्यालय इटावा में शक्तिकेंद्र सम्मेलन व अनुसूचित वर्ग कार्यकर्ता बैठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Share This

भाजपा कार्यालय इटावा में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में शक्तिकेंद्र संयोजक सम्मेलन एवं अनुसूचित वर्ग कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि “त्रिशक्ति फार्मूला”—सशक्त शक्ति केंद्र, मजबूत बूथ और प्रभावी मंडल—भाजपा की निश्चित विजय का आधार बनेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत, शिक्षक एमएलसी और आगामी विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त करने के लिए शक्ति केंद्रों की मजबूत संरचना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठ और फरेब का मुकाबला त्रिशक्ति फार्मूले से करना होगा।

धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न तो विकास का विजन है, न नीति और न ही नियत। सपा और कांग्रेस परिवारवादी राजनीति में उलझे हैं और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुशासित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी लगातार देशभर में विजय पताका फहरा रही है।

अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि पूर्व में सपा सरकार के दौरान अनुसूचित वर्ग के मकानों, खेतों और खलिहानों पर गुंडों के कब्जे कराए गए और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तथ्यों के साथ जनता के बीच जाकर विपक्ष के झूठ और फरेब का सफाया करें।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, विमल भदौरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...