प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर डाइट इटावा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Share This

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), इटावा में किया गया। इस अवसर को “जनसेवा ही जन्मदिन का सबसे बड़ा उत्सव” की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य/उप निदेशक प्रेमपाल सिंह (P.E.S.) ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो न केवल जीवन बचाता है बल्कि समाज में मानवता और करुणा की भावना को भी सशक्त करता है। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

शिविर के संचालन में सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें चिकित्सक डॉ. आदित्य शिवहरे, डॉ. अनिकेत सचान, डॉ. राकेश कुमार मीणा, टेक्निकल ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर मारूफ व मुकेश चाहर, ब्लड बैंक काउंसलर प्रियंका पाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कैंप में कुल 120 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 26 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को परामर्श, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

डाइट इटावा के प्राचार्य प्रेमपाल सिंह, प्रवक्ता ब्रजलाल, योगेन्द्र अक्षय, बृजेशपाल, प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव, डीएलएड प्रशिक्षु व एकीकृत प्रशिक्षण से जुड़े कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। काउंसलर द्वारा रक्तदान से जुड़े भ्रांतियों और वास्तविकताओं पर विशेष वार्ता दी गई, जिससे युवाओं में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं, आयोजन समिति और सहयोगी टीम को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हुआ यह आयोजन न केवल जीवन बचाने की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और एकता की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी