ताइक्वांडो विजेताओं ने इटावा का नाम किया रोशन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

Share This

इटावा की पावन धरती पर पहली बार आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन अमनीव विजन स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले विजेताओं को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक गुप्ता ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ ने नवनियुक्त भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारी का पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया।

इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला जी ने बताया कि अंडर-14 अंडर-29 किलोग्राम वर्ग में प्रियदर्शन शाक्य ने स्वर्ण पदक, अंडर-14 अंडर-32 किलोग्राम वर्ग में अनमोल वर्मा ने रजत पदक, अंडर-14 अंडर-35 किलोग्राम वर्ग में अदम्य अनुराग ने कांस्य पदक और अंडर-14 बालिका अंडर-35 किलोग्राम वर्ग में वैष्णवी यादव ने स्वर्ण पदक जीता।

संघ के सह प्रशिक्षक श्याम जी व हरि गोविंद सिंह ने बताया कि अंडर-17 अंडर-35 किलोग्राम वर्ग में रुद्र प्रताप, अंडर-17 अंडर-38 किलोग्राम वर्ग में अभिनव कुशवाहा तथा अंडर-17 अंडर-48 किलोग्राम वर्ग में शौर्य सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बालिका ओवर-68 किलोग्राम वर्ग में आराध्या सिंह ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

संघ के मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। सम्मान समारोह में आलोक गुप्ता ने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अजय गुप्ता और रवि पोरवाल ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी