वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सम्मान एवं शुभकामना संदेश।

Share This

पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा के छात्र/छात्राओं द्वारा सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी गईं।

दिनांक 12.09.2025 से 15.09.2025 तक महेंद्रगढ़, हरियाणा में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में अंडर-19 के 46 किलोग्राम भार वर्ग में पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा की ओर से प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में छात्र लकी राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना प्रथम स्थान सुनिश्चित किया और स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।अंडर-19 में 46 किलोग्राम वर्ग में लकी राजपूत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा के छात्र द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर लकी राजपूत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“इनकी सफलता पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। भविष्य में भी ये छात्र राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।”

लकी राजपूत ने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए एस.जी.एफ.आई. (School Games Federation of India) के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो कि भारत स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता है और नवंबर 2025 में कर्नाटक राज्य में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाला छात्र:लकी राजपूत – अंडर-19, 46 किलोग्राम वर्ग – गोल्ड मेडल

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...