नेशनल बुक फेयर 2025 में इटावा की पुस्तकें बनी आकर्षण का केंद्र

Share This

राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2025 के भव्य पंडाल में इटावा से जुड़ी दो बहुचर्चित पुस्तकों का लोकार्पण हुआ, जिन्होंने पाठकों और श्रोताओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं लेखक रहे हरीश कुमार (पूर्व पुलिस महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस) की दो महत्वपूर्ण कृतियां “इटावा कल आज और कल” और “कुंभ पुलिस और पोटलीवाला” के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों पुस्तकों पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद इटावा के मूल निवासी एवं किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं, विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आकार IAS की पल्लवी सिंह भी मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन मैराज ने किया।

परिचर्चा के दौरान डॉ. सूर्यकान्त और पल्लवी सिंह ने दोनों पुस्तकों की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “इटावा कल आज और कल” पुस्तक इटावा के गौरवशाली इतिहास का संकलन है, जबकि “कुंभ पुलिस और पोटलीवाला” पुस्तक कुंभ मेले में पुलिसकर्मियों के समर्पण, त्याग और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत दस्तावेज है।

उल्लेखनीय है कि लेखक हरीश कुमार की पुस्तक “इटावा कल आज और कल” को राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा हिंदी को बढ़ावा देने हेतु राहुल सांकृत्यायन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दोनों ही पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में इस समय राष्ट्रीय पुस्तक मेले के विभिन्न स्टालों पर उपलब्ध हैं और पाठकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी