‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘ समधुर संगीतमयी ध्वनियों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मौजूद महिलाओं ने बधाईयां डाल नृत्य करके अपने आराध्य के बाल स्वरूप के दर्शन किये और सर्वकल्याण की कामना की।

कस्बा के मुहल्ला ब्रहमनगर स्थित हनुमान मन्दिर पर चल रही श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान सरस कथावाचक आचार्य धर्मेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की लीला का बडा ही मार्मिक वर्णन किया। जिसे सुनकर मौजूद श्रद्धालु महिला-पुरूष भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि जब-जब धरती पर पाप बढता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। इसी प्रसंग के क्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय समूचा पाण्डाल ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘, ‘‘प्रकट भये नन्दलाला‘‘ की समधुर ध्वनियों के बीच गुंजित हो गया। मौजूद श्रद्धालु महिला-युवतियों ने अपने आराध्य के जन्म उत्सव के समय मनमोहक स्वरूप में सजे उनके बालरूप के दर्शन कर बधाईयां डालकर नृत्य किया। साथ ही कथा के अन्य प्रसंगों का भी रसपान कराया गया। तदुपरान्त नन्हें-मुन्हें बच्चों को प्रसाद स्वरूप फल, मेवा, बिस्कुट, टॉफी, खेल-खिलौने आदि वितरित किये गये। भागवत कथा के दौरान परीक्षित अशोक चौधरी सपत्नी किरन चौधरी, राजीव तिवारी, संजीव तिवारी, अमित मिश्रा, रोहित यादव, राजकुमार, वीरू तिवारी, विकास तिवारी, विवेक तिवारी, मोनू शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, कन्हैया अवस्थी, राहुल तिवारी, ऋषभ तिवारी, शशांक दीक्षित, श्याम दीक्षित, कृष्णा शुक्ला, दीनानाथ चौधरी, विनय शुक्ला, आयुष तिवारी, विनोद, अरूण, हिमांशू, दीप, राघव, माधव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...