किराना समिति की बैठक में खाद्य कारोबारियों ने रखी समस्याएँ, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

Share This

शहर के समारोह स्थल पर किराना समिति के तत्वावधान में शहर के प्रमुख खाद्य कारोबारियों और फूड विभाग के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ असिस्टेंट फूड कमिश्नर राजेश द्विवेदी एवं उनके साथ आए अधिकारियों के स्वागत से हुआ। समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ केसरवानी ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने व्यापारियों की ओर से अपनी समस्याएँ रखते हुए कहा कि टारगेट के नाम पर की जा रही अनावश्यक सैंपलिंग पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेती में अंधाधुंध रासायनिक खाद व कीटनाशकों के उपयोग और भूगर्भीय जल में भारी केमिकल असंतुलन के कारण खाद्य उपज में स्वाभाविक रूप से रासायनिक अनियमितताएँ होती हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थ बनाने वाले व्यापारी को दोषी ठहराना अनुचित है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब मल्टीनेशनल कंपनियों और कॉरपोरेट घरानों के सीलबंद उत्पाद फेल होते हैं, तो कार्रवाई उन्हीं पर होनी चाहिए, न कि रिटेल दुकानदारों पर। बिना अपराध किए रिटेल व्यापारियों को दंडित करना पूरी तरह गलत है।

फूड सेफ्टी अधिकारी ने व्यापारियों को स्पष्ट किया कि रिटेल व्यापारी जिस भी सामान की खरीद करें, उसका बिल अवश्य लें। बिना बिल के सामान लेने पर वे अपराधी की श्रेणी में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रतिष्ठान से साल में केवल एक बार सैंपल लिया जाता है, परंतु स्टाफ की कमी के कारण टारगेट पूरा नहीं हो पाता। साथ ही उन्होंने मिठाई निर्माताओं से अपील की कि वे मिठाई में कृत्रिम रंगों का प्रयोग न करें, क्योंकि ज्यादातर सैंपल रंग की वजह से ही फेल होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन घनश्याम बाजपेई ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंच अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, हाजी शंहशाह वारसी, नबाब भाई, अगम परिहार, यदुवीर सिंह यादव, रिंकू यादव समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी