विकसित उ.प्र.,समर्थ उ.प्र. बैठक में कई मुद्दों पर उद्यमी संवाद हुआ

Share This

इटावा:- विकसित उ.प्र.समर्थ उ.प्र. 2047 के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई।बैठक में पी.सी. श्रीवास्तव,आशीष अस्थाना, मदन वर्मा, प्रो.डी गणेश्वर राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उद्यमी संवाद विकसित भारत विकसित उ.प्र.,आत्मनिर्भर भारत,आत्मनिर्भर उ.प्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान,उठो,बढ़ो,करो निर्माण,अमृतकाल का यह अभियान आदि पर संवाद किया गया।

मुख्य अतिथि पी.सी. श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार विजन डॉक्यूमेंट बनाया जायेगा,उसमें क्या करें जो 2047 तक का विजन हो।उन्होंने कहा कि कृषि,शिक्षा, व्यवसाय आदि के साथ वार्ता करके सुझाव लिया जाए एवं अपना नाम व मो.नं. अपने विजन के साथ लिखित रूप में अवश्य दें जिससे शासन तक पहुंचाया जा सके,जिसका सुझाव 2047 तक आपके नाम से आए।उन्होंने कहा कि क्यू.आर.कोड के माध्यम से अपने विचार और संकल्प साझा कर सकते है।उन्होंने कहा कि कृषि में क्रांति हुई है यदि कोई कार्य प्लानिंग के साथ करें तो सफलता अवश्य मिलेगी साथ ही कहा कि सबकी बात को सुन कर सरकार तक पहुंचाया जाए।मदन वर्मा द्वारा बताया गया कि पचनदा को बढ़ावा दिया जाए एवं यमुनापारी बकरी धंधे के तौर पर अच्छी उपयोगी है।उन्होंने कहा कि एन.आर.एल.एम.की महिलाएं उद्यमियों के लिए प्रेरित कर लें।उद्यमी महेश चन्द्र कुशवाह द्वारा बताया गया कि बैंक लोन लेने के लिए व्यवस्था सरल की जाए एवं किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए।उन्होंने कहा कि ओ.डी.ओ.पी.का कार्य धीमा चल रहा है,सूत मील की पुनर्स्थापना हो या एकीकरण गोदाम बना दिया जाए साथ ही कहा कि छोटी इंडस्ट्री को सोलर में सब्सिडी दी जाए।

डीपीएस इटावा के प्रबंधक विवेक यादव ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल से एन.ओ. सी.लेनी पड़ती है जो कि समय पर नहीं मिल पाती है।शहर के प्रमुख व्यवसाई राजेश अरोड़ा ने बताया कि पर्यटन का विकास हो तो इटावा में रोजगार बढ़ेगा साथ ही उन्होंने कहा कि 23 जून 2024 तक की फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं,जिसमें सब्सिडी मिल जाए तो कार्य करने में आसानी हो।

धर्मेन्द्र जैन उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा बताया गया कि छोटे कलाकार पीछे है उन्हें बढ़ावा दिया जाए।उन्होंने कहा कि खादी का क्षेत्र है खादी की खरीदारी बढ़ाई जाए।समाजसेवी हरी शंकर पटेल द्वारा बताया गया कि आत्म निर्भर बनाने के लिए इटावा में यमुनापारी बकरी पर बढ़ावा दिया जाए साथ ही जैविक खेती पर बढ़ावा दिया जाए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर जोर दिया जाए एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाए।अशोक कुमार जाटव द्वारा बताया गया कि इस अभियान में दिव्यांग को लाभ दिया जाए।भामासाहब पुरस्कृत दीपक गुप्ता द्वारा बताया गया कि बासमती चावल का उत्पादन किया जाता है जिसपर डायरेक्ट मार्केट रेट मिले तो किसानों को लाभ हो।उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री इटावा में 24 घण्टे बिजली दी जाए एवं युवाओं को 50% सब्सिडी दी जाए जिससे रोजगार चला सकें।धर्मेन्द्र प्रजापति द्वारा बताया गया की बैंक से लोन लेने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही उन्होंने कहा कि ईंट उद्योगों पर जोर दिया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...