सिंदूर चोला, पूजन-अर्चन और हनुमान चालीसा पाठ से गूंजे मंदिर प्रांगण

Share This

बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर नगर व क्षेत्र के समस्त हनुमान मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। भोर होते ही पवनसुत वीर हनुमान का मंगल स्नान, सिन्दूर श्रृंगार, पूजन-अर्चन, हवन और भोग प्रसाद अर्पण का क्रम शुरू हुआ। दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सम्पूर्ण नगर हनुमान भक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

इसी क्रम में कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढ़ी (छोला मंदिर) में चल रहे 44वें मंगल महोत्सव के दौरान भोर से ही सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने अपने हाथों से बालरूप हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढ़ाया। आचार्य राहुल दीक्षित के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आकर्षक श्रृंगार, पूजन-अर्चन और आरती सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर राजीव पोरवाल व सुनील शारदा द्वारा 56 भोग अर्पित किए गए।

इसी तरह श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर मेला समिति (लंगूर की मठिया) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मंगल महोत्सव के तहत आकर्षक साज-सज्जायुक्त मंदिर प्रांगण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भोग प्रसाद अर्पित किया। समिति अध्यक्ष डॉ. राज नारायण यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके अलावा कस्बा के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर प्रांगण में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। घंटा-शंख की धुनों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के साथ सर्वकल्याण की कामना की। वहीं नगर के अन्य प्रमुख हनुमान मंदिरों—पागल बाबा मंदिर, दाऊजी मंदिर, होमगंज भोलेकुटी, महावीर नगर स्थित बड़े हनुमान मंदिर, मिडिल स्कूल हनुमान मंदिर, माता लौंगश्री मंदिर, दुर्गाधाम और रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिमा—में भी भोर से ही पूजन-अर्चन और भोग प्रसाद का क्रम निरंतर जारी रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी