बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर सांसद जीतेन्द्र दोहरे ने अपनी देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के बीच शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व को मनाया।

सांसद जीतेन्द्र दोहरे ने कहा कि बुढ़वा मंगल हमारी आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस पर्व पर मंदिरों में दर्शन-पूजन और सामूहिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और सौहार्द का वातावरण बनता है।

उन्होंने जनपदवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए कार्यकर्ताओं को समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और धार्मिक उत्साह के बीच पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा।

