दशलक्षण महापर्व: स्वर्ण व रजत कलश से हुआ श्रीजी का अभिषेक, श्रद्धालुओं ने किया पूजन

Share This

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, एस.डी. फील्ड एवं श्री दिगम्बर जैन मंदिर, फूलन देवी डाडा में चल रहे दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत सत्य धर्म दिवस पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

प्रातःकाल प्रथम अभिषेक स्वर्ण कलश से सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात चार रजत कलशों से श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा चक्रेश जैन, दिलीप जैन, मुकेश, टिंक्वल, टिल्लू, सुदीप एवं पूसी जैन द्वारा संपन्न की गई। इस अवसर पर देव-शास्त्र-गुरु पूजन, नित्य नियम पूजन, सोलह कारण पूजन, पंचमेरू पूजन तथा दशलक्षण पर्व की विशेष पूजन भी विधिवत सम्पन्न हुई।

पूजन में सरला जैन, गैस वाली माता, सुमन जैन, अंजू, माया जैन आदि महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। रात्रि में शास्त्र वाचन एवं स्वाध्याय का आयोजन हुआ। इसके उपरांत बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें चन्दनवाला, आचार्य मानतुंग और सेठजी के किरदारों का मंचन कर दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की। बच्चों के मेकअप एवं तैयारी में साक्षी जैन, तौसी और मुस्कान जैन की भूमिका उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन संकल्प जैन ने किया। वहीं जैन मंदिरों पंसारी टोला, नशिया जी, करनपुरा, लालपुरा, बरहीपुरा, सरायेशेख, नयाशहर और छिपेटी आदि मंदिरों में भी दशलक्षण पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...