अजीत बना सबका चहेता बहादुरी पर बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने किया सम्मानित

Share This

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने आज जनपद के वीर बालक अजीत कुमार को वीर बाल रक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डॉ. राजेश कुमार ने कक्षा 7 में अध्ययनरत अजीत कुमार को प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग और शैक्षिक किट प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस वीर बालक की बहादुरी की सराहना की और कहा कि अजीत ने संकट की घड़ी में जो साहस दिखाया वह अन्य बच्चों और समाज के लिए प्रेरणादायक है।

गौरतलब है कि इटावा लाइव पर अजीत से जुड़ी खबर कल रात प्रकाशित की गई थी, जिसे अब तक लगभग 38 हजार लोग देख चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन से बच्चे को पुरस्कृत करने की मांग की थी। आज जनता की मांग पूरी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने वीर बालक अजीत को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अजीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे साहसी बच्चे समाज की असली ताकत हैं।

अजीत कुमार विकास खंड बसरेहर के ग्राम संतोषपुर घाट का निवासी है और वहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर घाट में कक्षा 7 का छात्र है। दिनांक 28 अगस्त को विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। कुछ ही पलों में पूरा कमरा धुएं से भर गया और स्थिति गंभीर हो गई। इसी बीच अजीत ने बिना डरे साहस का परिचय देते हुए आग लगे कमरे में प्रवेश किया और वहां रखे अग्निशमन यंत्र को बाहर निकाल लाया। शिक्षकों की मदद से अजीत ने फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग पर काबू पाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस मौके पर स्वदेश कल्चरल फाउंडेशन की ओर से भी अजीत को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने वीर बालक को सम्मान पत्र तथा ₹5000 की धनराशि भेंट की। कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय उदय सिंह राज, बीईओ बसरेहर अनुपम शुक्ल, एसआरजी राम जनम सिंह, डीसी प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा यादव भी मौजूद रहीं। सभी ने अजीत की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी बहादुरी से न केवल विद्यालय सुरक्षित रहा बल्कि यह भी साबित हुआ कि जिम्मेदारी और साहस उम्र का मोहताज नहीं होता।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...