भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Share This

शुक्रवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही भाजपा आज देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहितकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के दम पर आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा विजयी होगी और 2027 में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निरंतर जनता से जनसंपर्क बनाए रखें और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी फर्जी पीडीए हितैषी बनने का दिखावा कर रही है, जबकि इतिहास गवाह है कि गेस्ट हाउस कांड में सपा नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती का अपमान किया था। उस समय भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने अपनी जान की बाजी लगाकर मायावती की रक्षा की थी।

बैठक में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, डॉ. ज्योति वर्मा, चक्रेश जैन, कमलेश कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया प्रभारी विमलेश शाक्य, आईटी संयोजक शरद तिवारी, सतेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, उदय कुशवाहा, असनीत यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...