18वां “यूपीटीबीसीसी-कॉन 2025” : – टीबी व श्वसन रोगों पर राष्ट्रीय मंथन का आगाज़

Share This

“हर चमकती चीज जैसे सोना नहीं होती वैसे ही एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होती”- डॉ सूर्यकांत

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में शुक्रवार को दो दिवसीय 18वां यूपीटीबीसीसी-कॉन 2025 का हुआ आगाज।

सैफई मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में आयोजित सम्मेलन में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन व रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आदेश कुमार, यूपीटीबी एशोसियेशन अध्यक्ष व विश्व प्रसिद्ध वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ प्रो डॉ राजेंद्र प्रसाद ,नौ राज्यों के टीबी मुक्त भारत अभियान प्रभारी व केजीएमयू रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी व अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा कार्यशालाओं का शुभारंभ हुआ , जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित श्वसन रोग विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

डॉ.) आदेश कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के निर्देशन में ही इस कांफ्रेंस का आयोजन संभव हो पाया है आज आयोजित चार कार्यशालाओं ने छात्रों व संकाय सदस्यों को अमूल्य ज्ञान दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर से आए विशेषज्ञों के अनुभवों से प्रतिभागियों को शोध एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन टीबी एवं श्वसन रोगों पर केंद्रित चार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में दवा-प्रतिरोधी टीबी, फेफड़ों के रोगों की चुनौतियाँ, निदान एवं उपचार की नवीनतम तकनीकों पर विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान एवं शोध प्रस्तुत किए।

प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ —

“आज के समय में टीबी का शत-प्रतिशत इलाज संभव है।”

उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ की नई गाइडलाइन के अनुसार अब टीबी का इलाज पहले की तुलना में कम समय (6–9 महीने से घटकर 4 महीने) में संभव होगा। वर्तमान में हमारी सरकार भी इस संदर्भ में विचार कर रही है मेरा अनुमान है की हम आने वाले समय में टीबी रोगियों को बेहतर इलाज कम समय अवधि में प्रदान करेेंगे

डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, केजीएमयू) ने कहा—

“हर चमकती चीज जैसे सोना नहीं होती, वैसे ही एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होती।”

उन्होंने जोर दिया कि मरीज की सही जांच और पुष्टि के बाद ही टीबी का इलाज शुरू होना चाहिए। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की ग्लोबल रिपोर्ट 2024 के अनुसार, भारत में टीबी रोगियों की संख्या और मृत्यु दर में अन्य देशों की अपेक्षा दोगुनी से भी ज्यादा दर से कमी आई है जिसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की प्रशंसा भी की है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को पूरा करने के लिए भारत 2025 तक टीबी मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है।

कार्यक्रम में को-ऑर्गेनाइजिंग कमेटी उपाध्यक्ष प्रो डॉ संतोष कुमार, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री,प्रोफेसर डॉ आदित्य कुमार गौतम कुमार, एवं डॉ आशीष गुप्ता डॉ प्रशांत यादव डॉ सोमनाथ, डॉ नम्रता एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...