बारिश के चलते भरभराकर गिरी छत

Share This

भरथना- तहसील क्षेत्र में बीते रविवार की शाम से शुरू हुई रिमझिम बरसात सोमवार तक निरन्तर होती रही, जिसके कारण कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर प्रभावती स्कूल के सामने वाली गली में गाटर पटिया से पटी धर्मवीर कठेरिया पुत्र स्व0 चंद्रप्रकाश कठेरिया की पुराने मकान की छत सोमवार की सुबह करीब 8 बजे भरभराकर गिर गई, जिसके कारण मलबा में उसका सबसे छोटा बेटा निहाल 9 वर्ष दब गया। इस बीच अपने छोटे भाई को मलबा में दब जाने पर 15 वर्षीय बहन सोबीना चीखती चिल्लाती हुई अपने छोटे भाई निहाल को मलबा से निकलने में जुट गई। इस बीच छत गिरने की आवाज सुन परिजन समेत पड़ोसियों में हड़कम्प मच गया और घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा में दबे निहाल को सुरक्षित बचा लिया।

घटनास्थल पर मौजूद गृहस्वामी धर्मवीर कठेरिया ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण वह ग्राम हथनौली निवासी संजय व राकेश पुत्रगण स्व0 मोतीलाल के कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर वार्ड नम्बर 12, प्रभावती वाली गली स्थित एक पुराने मकान में अपनी पत्नी नन्नी देवी व पांच बच्चे विशाल, उमा, सोबीना, नंदनी, निहाल के साथ रहता है। बीते दिन से शुरू हुई बरसात के कहर ने उसके घर की गाटर पटिया से पटी इकलौती छत धराशाही हो गई। घटना के दौरान घर के अन्य सदस्य टिनशैड में बैठे हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे पड़ोसी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि शिवराम सिंह यादव ने तत्काल राजस्व विभाग को घटना से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद कराए जाने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...