केंद्रीय कर्मचारी-पेंशनर्स सेमिनार सम्पन्न, 10 अक्टूबर को दिल्ली रैली का आवाहन

Share This

नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सम्मेलन आज चीफ पोस्टमास्टर जनरल ऑफिस, लखनऊ के प्रांगण में सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन कॉम. वीरेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव कॉम. के. राघवेंद्रन शामिल हुए। साथ ही कॉम. हरी किशोर तिवारी, कॉम. शिवबरन सिंह यादव, कॉम. आर.पी. सिंह, कॉम. के.आर. यादव एवं कॉम. अजय त्रिवेदी ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को संबोधित किया।

बैठक में जनवरी 2025 में चुनावी घोषणा की तरह घोषित आठवें वेतन आयोग को तत्काल प्रभाव से लागू न किए जाने और सीसीएस पेंशन नियम 2025 की वैलिडेशन प्रक्रिया पर अब तक स्पष्ट पत्र जारी न होने पर गहन चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में विरोध जताते हुए आंदोलनात्मक ध्यानाकर्षण कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि 10 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में पूरे देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव कॉम. राघवेंद्रन ने कहा कि भारत सरकार न तो कर्मचारियों के मुद्दों पर गंभीर है और न ही पेंशनर्स को महंगाई राहत से अलग करने के प्रयासों को किसी भी कीमत पर सफल होने दिया जाएगा। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया|

कॉम. हरी किशोर तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स संगठनों के साथ मिलकर चरणबद्ध विरोध किया जाएगा। वहीं कॉम. आर.पी. सिंह, कॉम. के.आर. यादव और कॉम. शिवबरन सिंह ने भी आठवें वेतन आयोग का गठन, महंगाई राहत जारी रखने और पेंशन राशिकरण अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष करने की मांगों पर केंद्र और राज्य स्तर पर मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...