कृषि अभियंत्रण संकाय ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Share This

आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और मत्स्य महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से शासन के आदेशानुसार भव्य साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर अधिष्ठाता डॉ. एन.के. शर्मा और डॉ. अजीत सिंह ने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया।

रैली महाविद्यालय के अकादमिक परिसर से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, मोतीझील, पुलिस लाइन, नुमाइश तिराहा, कृषि विज्ञान केंद्र और सरैया चुंगी से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान तीनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मार्गभर देशभक्ति के जोशीले नारे लगाकर माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. के.के. पटेल, उप अर्थनियंत्रक डॉ. प्रदीप भदौरिया, डॉ. टी.के. माहेश्वरी, इंजी. एम.ए. हुसैन, सत्येंद्र पाल (डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा), डॉ. आशीष कुमार, इंजी. पंकज, इंजी. अभिषेक कमल, ज्ञान सिंह, महबूब हसन, आयुष त्रिपाठी, सर्वेश वर्मा, अमित कुमार, नंद कुमार तिवारी, नवल गुप्ता और सतीश निगम सहित बड़ी संख्या में स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

रैली का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाने को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक है।

रैली के समापन पर अधिष्ठाता डॉ. एन.के. शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना प्रबल होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...