किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद न मिलना चिंता का विषय: अनंत अग्रवाल

Share This

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनंत अग्रवाल ने जनपद में किसानों को यूरिया खाद की हो रही किल्लत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

अनंत अग्रवाल ने बताया कि “जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि एक किसान को पांच बीघा जमीन पर केवल एक बोरी यूरिया खाद दी जाए, जबकि वास्तव में इतनी भूमि के लिए तीन से चार बोरी यूरिया खाद की आवश्यकता होती है।”

उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान अन्नदाता हैं। यदि उन्हें समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलेगी, तो फसल की उपज पर सीधा असर पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि “एक तरफ केंद्र सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता देती है, वहीं दूसरी ओर किसान को उचित दर पर खाद और बीज उपलब्ध नहीं हो रहा। मजबूर होकर किसान खुले बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं।”

अनंत अग्रवाल ने बताया कि एक बोरी खाद के लिए किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जो अत्यंत कष्टदायक है।

उन्होंने जनपद के एकमात्र जनप्रतिनिधि सदर विधायक से आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे पर अधिकारियों की बैठक बुलाकर खाद वितरण की समीक्षा करें और कम से कम दो बीघा खेती पर एक बोरी यूरिया खाद आबंटित करने का निर्देश जारी करें।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी किसान को अपनी फसल के लिए खाद के लिए भटकना न पड़े।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...