हड्डी एवं जोड़ सप्ताह” का सैफई में हुआ शुभारंभ, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान

Share This

इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के आवाह्न पर सैफई ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं यूपीयूएमएस सैफई के ऑर्थोपेडिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “हड्डी एवं जोड़ सप्ताह” का शुभारंभ इटावा के गंगा ऑर्थोकेयर सेंटर और सरोज वृद्धाश्रम में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों में हड्डियों की कमजोरियों, जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर की आशंका और पोषण की कमी से जुड़ी समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष की थीम “Old is Gold – वृद्धजनों की सम्पूर्ण देखभाल” रही।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. डी.के. दुबे, डॉ. अजय राजपूत और डॉ. अनुराग द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने व्यायाम, संतुलित आहार और बीएमडी जांच जैसे उपायों की जानकारी दी। गंगा ऑर्थोकेयर सेंटर पर लगभग 150 से अधिक नागरिकों का निशुल्क बीएमडी टेस्ट और स्वास्थ्य परामर्श किया गया। वहीं, सरोज वृद्धाश्रम में 37 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण व फलाहार कराया गया।

इस अवसर पर डॉ. आर.एस. यादव, डॉ. सुनील, डॉ. एस.पी.एस. गिल, डॉ. एस.एस.एस. परिहार, डॉ. एम.एस. पाल सहित कई चिकित्सकों का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने समाज से बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने की अपील की और इस प्रकार के आयोजनों को एक सराहनीय पहल बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...