थानाध्यक्ष सुनील कुमार के सिविल लाइन चार्ज ग्रहण करने पर व्यापारियों में खुशी की लहर, भव्य स्वागत

Share This

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में आज सिविल लाइन थाना प्रभारी का चार्ज संभालने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार का भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को लेकर अपनी आशाएं व्यक्त कीं।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान और शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि सुनील कुमार एक कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी हैं। पूर्व में जब वे चकरनगर में तैनात थे, तब एक व्यापारी के घर पड़ी डकैती का उन्होंने सफलतापूर्वक खुलासा कर व्यापारियों का भरोसा जीता था। उस समय भी जनपद भर के व्यापारियों ने उनका स्वागत-सत्कार किया था।

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की तैनाती से व्यापारी और आमजन अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। सिविल लाइन थाने का चार्ज लेने के साथ ही व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर नई ऊर्जा और विश्वास जागा है।

इस स्वागत समारोह में वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष तरुण रंजन, रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, तस्लीम सहित अनेक व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भी भरोसा दिलाया कि सभी व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता में रहेगी और कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...