छात्र से अभद्रता पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This

ताखा क्षेत्र के ऊसराहार के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला गंगे में तैनात प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को एक छात्र के साथ अभद्र व्यवहार करने और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी इटावा श्री राजेश कुमार द्वारा की गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला से जांच कराई। जांच में सुनील कुमार की भूमिका प्रथम दृष्टया दोषपूर्ण पाई गई, जिसके आधार पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 4 में पढ़ने वाले छात्र शिवा पुत्र दिनेश कुमार ने पानी पीने के लिए प्रधानाध्यापक से अनुमति मांगी थी, जिस पर प्रधानाध्यापक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे जबरन मुर्गा बना दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक स्कूल परिसर में सिगरेट पीते भी देखे गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आला अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष ऊसराहार श्री बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग बच्चों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए सख्त कदम उठाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी