पत्नी से नाराज युवक ने खादी आश्रम के पास पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

Share This

इटावा के थाना चकरनगर क्षेत्र अंतर्गत हनुमंतपुरा चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे देर रात सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान महामई गांव निवासी पंकज ओझा के रूप में हुई है। करीब 12 साल पहले उसकी शादी अजीत गढ़िया सहसों गांव की पूनम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पूनम के मुताबिक, पंकज शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह जनवरी महीने में मायके चली गई थी। चार महीने पहले पूनम ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज कराया था और घटना के दिन कोर्ट में तारीख भी थी।

बताया गया है कि शाम के वक्त पंकज अपनी पत्नी पूनम के पास पहुंचा, जो एक दुकान पर पीको-फॉल का काम करती है। उसने पूनम से घर चलने की जिद की, लेकिन जब पूनम ने मना कर दिया तो वह वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद पंकज खादी आश्रम के पास पहुंचा और सब्जी काटने वाले चाकू से खुद के पेट में वार कर लिया।

घायल अवस्था में पंकज कुछ देर तक सड़क पर पड़ा रहा, फिर पेट पर अंगोछा बांधकर कुछ दूर चलने के बाद वहीं गिर पड़ा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जारी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...