कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने निकाला पैदल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Share This

माँ भारती के वीर सपूतों के अतुलनीय शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा “कारगिल विजय दिवस” की वर्षगांठ पर एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कल्याण निगम अध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी श्रीमती कमलावती सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

पैदल मार्च भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर नुमाइश ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक तक पहुँचा, जहाँ सभी उपस्थितजनों ने देश के वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहीदों की स्मृति में मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में युवाओं व महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध ने भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और संकल्प को पूरे विश्व के सामने उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि बलिदान की उस अमर गाथा का स्मरण भी है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। विधायक सरिता भदौरिया ने भी वीर सपूतों को नमन करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रभक्ति और वीर जवानों के सम्मान को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मंडलों में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। समापन के दौरान राष्ट्रगान की गूंज के साथ समूचा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...