“द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग इटावा से शुरू, मोनालिसा निभाएंगी मुख्य भूमिका

Share This

इटावा के ऐतिहासिक राजा सुमेर सिंह किले पर चर्चित सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा की नई फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता समेत कई अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवी माँ के मंदिर में नारियल फोड़कर शूटिंग की शुरुआत की गई।

यह फिल्म मणिपुर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें एक बेटी के संघर्ष और लव स्टोरी को केंद्र में रखा गया है। फिल्म की कहानी एक आर्मी ऑफिसर की बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न सिर्फ अपने पिता के लिए संघर्ष करती है बल्कि डिफेंस में जाने का सपना भी देखती है। इस किरदार को मोनालिसा निभा रही हैं, जो पहले ही वायरल गर्ल के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो चुकी हैं।

फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं और निर्माता धीरेन्द्र चौबे हैं। फिल्म में मोनालिसा के साथ अमित राव, दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग फिलहाल राजा सुमेर सिंह किले के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है, जिसे दर्शनीय दृश्य के रूप में फिल्माया जा रहा है।

फिल्म का छायांकन साहिल अंसारी कर रहे हैं जबकि संगीत शेखर संतोष का है। फिल्म के गीत स्वयं निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा लिखे गए हैं और गायन अन्नु प्रिया ने किया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी दिलीप मिस्त्री ने संभाली है, वहीं शाहनवाज आलम, पवन सिंह और सत्यदेव गुप्ता लाइन प्रोड्यूसर के रूप में कार्य कर रहे हैं। संजय भूषण पटियाला फिल्म के सह-निर्माता हैं।

“द डायरी ऑफ मणिपुर” केवल एक फिल्म नहीं बल्कि मणिपुर की पीड़ा, संघर्ष और उम्मीदों की दास्तां है, जिसे पर्दे पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इटावा जैसे शहर में ऐसी फिल्म का निर्माण होना न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देता है, बल्कि शहर की ऐतिहासिकता को भी वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...