वीरयोद्धाओं व वीरांगनाओं का सम्मान सबकी नैतिक जिम्मेदारी- अजय यादव (चैयरमैन)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- अपने व्यक्तित्व कौशल से मराठा साम्राज्य को सुदृंढ बनाने वाली मालवा की सुप्रसिद्ध महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव ही समाज में नई ऊर्जा का संचार कर अलग दिशा दिखाई हैं। राष्ट्र के प्रति समर्पित ऐसे महान योद्धाओं व वीरांगनाओं का सम्मान व स्मरण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी हैं।

उक्त बात शनिवार की देर शाम कस्बा के मुहल्ला महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में आयोजित जयन्ती कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। स्वामी विवेकानन्द विचार मंच के तत्वाधान में अहिल्याबाई होल्कर का 300वीं जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने विशिष्ट अतिथि एड0 रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र चौधरी, अध्यक्षता कर रही सुधा पाण्डेय, संयोजक वीरेन्द्र सिंह चौहान, एड0 हाकिम सिंह यादव आदि के साथ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। तदुपरान्त संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियांे का माल्यार्पण व बैज अलंकरण कर स्वागत सम्मान किया। साथ ही अतिथियों सहित अन्य वक्ताओं करूणाशंकर दुबे, विष्णु सिंह भदौरिया, अनीता जाटव, रामप्रकाश पाल आदि ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को परिचित करवाया। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, असिल पाल, सुशील चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, अंकुर पुरवार, मंगल सिंह भदौरिया, देवाशीष चौहान, गिरधारीलाल बरयानी, रघुराज सिंह कुशवाह, सी0के0 शुक्ला, अखिलेश पोरवाल, विपिन बिहारी दुबे, सुरेन्द्र गुप्ता, सुशील पाल, बलखण्डी सेंगर, राजकुमार चन्दनानी, नीलू पाण्डेय, जमुना दास लखवानी, दरविन्दर सिंह, राजू दीक्षित सहित नगर के करीब एक सैकडा से अधिक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...