शादी के 20 साल बाद पत्नी जीजा के भाई के साथ भागी, नाबालिग बच्चों को भी ले गई पीड़ित ने ASP से लगाई गुहार

Share This

इटावा : बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला अपने जीजा के बड़े भाई के साथ भाग गई और अपने तीनों नाबालिग बच्चों को भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए ASP से गुहार लगाई है।

20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर भागी पत्नी

गोरेलाल नामक पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी को 20 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं दो बेटियाँ और एक बेटा। 22 अप्रैल को उसकी पत्नी पुष्पा देवी अचानक बच्चों को लेकर घर से गायब हो गई। जब उसने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की, तो पता चला कि पुष्पा वासुदेव नामक शख्स के साथ भाग गई है, जो उसके जीजा का बड़ा भाई है।

पुलिस से न्याय की मांग, बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

गोरेलाल ने बढ़पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने ASP से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। गोरेलाल को सबसे बड़ी चिंता अपनी नाबालिग बेटियों की सुरक्षा को लेकर है। उसे डर है कि वासुदेव उन्हें किसी गलत हाथों में न बेच दे या उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए।

पहले से था संदेह, पैसे भेजने को लेकर हुआ था विवाद

गोरेलाल ने बताया कि वासुदेव हाल ही में गुजरात से गाँव लौटा था और वह पुष्पा को पैसे भेजता था। एक बार जब पुष्पा के मोबाइल पर 12,000 रुपये का मैसेज आया, तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। अब गोरेलाल पुलिस से मांग कर रहा है कि उसके बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढकर वापस लाया जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज किया तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला व बच्चों की तलाश जारी है। ASP ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...